🏷️ Haryana GK
Reader Mode

Administrative Structure of Haryana in Hindi: प्रशासनिक ढांचा, मण्डल व जिले (HSSC CET)

By: rameshpanihar • 📅 October 13, 2026 • ⏱️ 9 min read • 👁️ 82 Views

Administrative Structure of Haryana in Hindi: हरियाणा राज्य के संपूर्ण प्रशासनिक ढांचे, प्रशासनिक मण्डलों (Divisions), जिलों, उपमण्डलों, तहसीलों, ब्लॉकों (खण्डों) तथा पुलिस रेंजों का नवीनतम एवं प्रामाणिक विवरण यहाँ संकलित है। HSSC CET, Police Constable, SI और HPSC परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण टॉपिक है क्योंकि प्रशासनिक सीमाओं और नए सृजित क्षेत्रों से संबंधित सीधे प्रश्न पूछे जाते हैं। इस आलेख में हरियाणा के कुल 6 मण्डलों (अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रोहतक और करनाल) के अंतर्गत आने वाले सभी 22 जिलों की सूची, वर्ष 2016 में बने 22वें जिले चरखी दादरी का विवरण तथा हाल ही में घोषित नए उपमण्डलों की जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त राज्य की 5 पुलिस रेंजों, पुलिस कमिश्नरेटों (पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत), विधानसभा व लोकसभा सीटों का आवंटन, प्रशासनिक पदानुक्रम और परीक्षा उपयोगी तथ्यों को सारणीबद्ध रूप में प्रस्तुत किया गया है ताकि छात्र त्वरित रिवीजन कर सकें।

Administrative Structure of Haryana in Hindi: प्रशासनिक ढांचा, मण्डल व जिले (HSSC CET)

Haryana GK topic- हरियाणा का प्रशासनिक ढांचा-Administrative Structure of Haryana, is important section of haryana gk for HSSC and HCS exams. Many questions were asked in pervious year’s Haryana state competitive exams from these haryana gk topics. Let’s start the topic: हरियाणा का प्रशासनिक ढांचा-Administrative Structure of Haryana.

⚡ Quick Summary Table: Administrative Structure of Haryana

प्रशासनिक इकाई संख्या
जिला 22
मंडल 6
उपमंडल 74  + 8 नए उपमंडल = 82
तहसील 93
उप -तहसील 50
खण्ड 140
गाँव (2011 के अनुसार) 7,356
ग्राम पंचायत 6,212
जिला परिषद 21
नगर निगम 10
नगर पालिका परिषद 21
नगर पालिका समीति 46
पंचायत समिति 119
कस्बे 154
लोकसभा सदस्य/सीटों की संख्या 10
विधान सभा सदस्य/सीटों की संख्या 90+1
राज्यसभा सदस्य/सीटों की संख्या 05

हरियाणा की प्रशासनिक संरचना (Administrative Structure of Haryana)

उत्तर भारत में स्थित हरियाणा, जनसंख्या के हिसाब से भारत का 14 वां सबसे बड़ा राज्य है। बेहतर प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य को 6 मंडलों और 22 जिलों में विभाजित किया गया है। वर्तमान में 6 मण्डल, 22 जिले, 93 तहसीलें  व 140 खण्ड हैं।

हरियाणा का प्रशासनिक ढांचा-Administrative Structure of Haryana

हाल ही में मण्डलों में बदलाव हुआ है, इसीलिए पहले हम पुराने मंडलो के बारे में जानेगे।

पहले 4 मंडल थे

मंडल जिले
1 अंबाला मंडल अंबाला, पंचकुला, युमनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र
2 गुड़गाँव मंडल गुड़गाँव, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल
3 हिसार मंडल हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, भिवानी
4 रोहतक मंडल पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, करनाल

अब कुल 6 मंडल हैं, जिसमे करनाल व फरीदाबाद नए मंडल बने हैं।

मंडल जिले
1 अंबाला मंडल अंबाला, पंचकूला, युमनानगर, कुरुक्षेत्र
2 करनाल मंडल करनाल, पानीपत, कैथल
3 हिसार मंडल हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद
4 गुरुग्राम मंडल गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़
5 फरीदाबाद मंडल फरीदाबाद, नूंह, पलवल
6 रोहतक मंडल रोहतक, सोनीपत, झज्जर, दादरी, भिवानी
📌 महत्वपूर्ण नोट: राज्‍य सरकार ने वर्तमान (6 सितम्बर 2022) में 8 नए उपमंंडल बनाए हैं, जिनके बाद हरियाणा में उपमंडलों की कुल संख्या 82 (74+8) हो गई है।

नए बनाए गए उपमंडल इस प्रकार हैं

बवानी खेड़ा (जिला- भिवानी), मानेसर (जिला- गुरुग्राम), जुलाना (जिला- जींद) , नीलोखेड़ी (जिला- करनाल), नांगल चौधरी (जिला- महेंद्रगढ़), इसराना (जिला- पानीपत) , कलानौर (जिला- रोहतक) और छछरौली (जिला- यमुनानगर)।

हरियाणा राज्य के अन्य प्रमुख आकड़े

राज्य दिवस (Establishment Day) – 01 नवम्बर

राजधानी (Capital) – चंडीगढ़

उच्च न्यायालय (High Court) – चंडीगढ़

विधानमंडल – एक सदनात्मक (विधानसभा)

क्षेत्रफल (Area) –  44,212 वर्ग किमी

जनसँख्या (Population) – 25,351,462 (Census 2011)- Approx.  2.54 Crores

जनसंख्या अनुसार देश में स्थान (Population wise rank) — 18 वां

जनसँख्या घन्त्व अनुसार देश में स्थान (Population Density Rank) — 11वां

क्षेत्रफल अनुसार देश में स्थान (Area wise Rank) – 21 वां

राजकीय पशु (State Animal of Haryana) – नीलगाय (Black Buck)

राजकीय पक्षी (State Bird of Haryana) – काला तीतर (Black Francolin)

राजकीय फूल (State Flower of Haryana) – कमल/ जल लिली (Lotus)

राजकीय वृक्ष (State Tree of Haryana) – पीपल वृक्ष (Peepal)

राजकीय भाषा(Language) – हिंदी

बोलचाल भाषा (बोली) – हरियाणवी

ग्रामीण जनसँख्या (Rural)- 16,531,493

शहरी जनसँख्या (Urban)- 8,821,588

जनसँख्या घन्त्व (Population Density) – 573/km2  or 1,480/sq mi (Census 2011)

लिंगानुपात (Sex Ratio) (प्रति 1000 पुरुष) – 879 (Census 2011), Now it’s drop up to 914.

शिशु लिंगानुपात (Child Sex Ratio) – 834 (Census 2011)

साक्षरता दर (Literacy Rate) – 75.55% (Census 2011)

पुरुष साक्षरता दर (Male Literacy Rate) – 84.06% (Census 2011)

महिला साक्षरता दर (Female Literacy Rate) – 65.94% (Census 2011)

अनुसूचित जातिजनसँख्या प्रतिशत– 19.3%

अनुसूचित जनजाति जनसँख्या प्रतिशत– शून्य

हरियाणा की सबसे ऊँची चोटी (Highest Point of Haryana) – मोरनी पहाड़ियों की चोटी (Morni Hills)

वन क्षेत्र (Forest Area) — 1,603 वर्ग किलोमीटर (कुल भौगोलिक क्षेत्र का  3.63%)

📌 महत्वपूर्ण नोट:

As per India State of Forest Report, FSI, 2021, the Forest Cover in the state is 1603 sq.km which is 3.63% of the state’s geographical area.

Tree Cover in the state is 1425 sq. km which is 3.17% of the geographical area.

Thus the Forest and Tree Cover of the Haryana state is 6.80% of its geographical area

कुल लोकसभा सीट =10

आरक्षित (अनुसूचित जाति):- अम्बाला, सिरसा।

सामान्य:- भिवानी, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, गुडगाँव, रोहतक, सोनीपत।

हरियाणा का प्रशासनिक ढांचा-Administrative Structure of Haryana

हरियाणा में  पुलिस रेंज

हरियाणा में अब निम्नलिखित – 5 पुलिस रेंज हो गई हैं

अंबाला रेंज में जिला अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र को शामिल किया गया है।

करनाल रेंज में जिला करनाल, पानीपत और कैथल को शामिल किया गया है।

रोहतक रेंज में जिला रोहतक, झज्जर, भिवानी, सोनीपत और चरखी दादरी हैं।

हिसार रेंज में जिला हिसार, हांसी (पुलिस जिला), फतेहाबाद, सिरसा और जींद को शामिल किया गया है।

साउथ रेंज रेवाड़ी में जिला महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और नूंह शामिल हैं।

हर एक पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रैंक का अधिकारी नियुक्त किया जाता है, जो रेंज के पुलिस प्रशासन की निगरानी रखता है और पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट करता है।

परीक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण बाते

कैथल, अंबाला से हटकर करनाल मंडल के अंतर्गत आया है।

पानीपत, रोहतक से हटकर करनाल मंडल में आया है।

नूंह और पलवल, गुड़गाँव से हटकर फरीदाबाद मंडल में आया है।

भिवानी, को हिसार से हटाकर रोहतक मंडल में – दादरी व भिवानी के रूप में लाया गया है।

नया जिला :- चरखी दादरी (22वां जिला)।

हरियाणा में दो नए मंडल बनाए – करनाल और फरीदाबाद।

हरियाणा में दस नए उपमंडल बनाए :- अंबाला छावनी, बाढड़ा, बडख़ल, नारनौंद, बादली, उचाना, घरौंडा, रादौर, पुन्हाना और कालावाली।

दस नई तहसील :- अंबाला छावनी, बडख़ल, बॉस, बादली, उचाना, अलेवा, लाडवा, रायपुर रानी, मतलौड़ा, कालावाली।

तीन नई सब तहसीलें :- खिजराबाद, पालवास खेड़ी, चौपटा।

14 नए ब्लाक:- बादली, उझाना, मुनक, पीपली, कुंजपुरा, पिनगवां, बड़ौली, पलवल, डहीना, खिजराबाद, नागपुर, तिगांव, ढान्ड और हांसी।

हाँसी को पुलिस जिला घोषित किया गया है।

For More

Haryana GK

Click For Haryana GK Mock Tests

हरियाणा का प्रशासनिक ढांचा-Administrative Structure of Haryana

📝 HSSC CET Previous Year Questions (PYQs)

प्रश्न 1: हरियाणा में वर्तमान में कुल कितने प्रशासनिक मण्डल (Divisions) हैं?

  • (A) 4
  • (B) 5
  • (C) 6
  • (D) 8
✅ उत्तर: (C) 6 मण्डल (अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, करनाल)

प्रश्न 2: हरियाणा का 22वां जिला कौन सा बना?

  • (A) पलवल
  • (B) चरखी दादरी
  • (C) मेवात
  • (D) पंचकूला
✅ उत्तर: (B) चरखी दादरी (1 दिसंबर 2016)

प्रश्न 3: हरियाणा में कुल कितनी पुलिस रेंज हैं?

  • (A) 4
  • (B) 5
  • (C) 6
  • (D) 7
✅ उत्तर: (B) 5 पुलिस रेंज (अंबाला, करनाल, रोहतक, हिसार, साउथ रेंज रेवाड़ी)

❓ Frequently Asked Questions (FAQ)

Q. हरियाणा में कुल कितने मण्डल और जिले हैं?

वर्तमान में हरियाणा में 6 प्रशासनिक मण्डल (Divisions) और 22 जिले हैं।

Q. हरियाणा के दो नवीनतम प्रशासनिक मण्डल कौन से हैं?

वर्ष 2017 में करनाल और फरीदाबाद को हरियाणा के दो नए मण्डल घोषित किया गया था।

Q. हरियाणा का क्षेत्रफल और देश में स्थान क्या है?

हरियाणा का कुल क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किमी है और क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में 21वां स्थान है।

📢 HSSC, CET aur Haryana Police ki Free PDFs aur latest updates ke liye judein!


Join ExamDisha Telegram

Ramesh Panihar

About Ramesh Panihar

Ramesh Panihar is a Subject Matter Expert and Senior Educator with over 6+ years of specialized experience in crafting high-quality, exam-oriented study materials for HSSC, HPSC (CET), Haryana Police, SSC, and UPSC. His research-driven content has helped thousands of students succeed.

🏷️ Tags: Haryana GK
📣 Share:

About rameshpanihar

View All Articles →

rameshpanihar is an experienced educator and content writer at ExamDisha, dedicated to providing high-quality study materials, exam notifications, practice quizzes, and latest educational updates for aspirants across India.

✍️ Leave a Student Discussion Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Quiz
Study
Current
Profile